बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों का क्रेज दर्शकों में काफी ज्यादा होता है। उनके फैंस उनकी फिल्मों को बेसब्री से इंतजार करते हैं।
अब जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें कि उन्होंने हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया है, जो अब सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है।
इस फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला है, जो सलमान खान के सबसे करीबी दोस्त हैं। साथ ही, उनकी दोस्ती बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काफी फेमस है। बता दें कि सलमान होम प्रोडक्शन नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी कई फिल्म में काफी सालों से नजर आ रहे हैं।
साजिद की हिट फिल्म जीत में सलमान खान सेकेंड लीड रोल में नजर आए, लेकिन सलमान फिल्म करण-अर्जुन के बाद एक बड़ी सोलो मूवी करना चाहते थे।
2014 में आई साजिद की फिल्म किक में सलमान खान मुख्य रोल निभाते हुए नजर आए। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा दिया। बता दें कि फिल्म ने 231 करोड़ की कमाई की।
सलमान खान का करियर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। उन्होंने साजिद नाडियाडवाला की फिल्म मुझसे शादी करोगी में भी काम किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत हिट साबित हुई और कमाई की बात करें तो उसने 29.11 करोड़ की कमाई की।
फिल्म जुड़वा बॉक्स ऑफिस पर 13.14 करोड़ की कमाई के साथ हिट रही। इस मूवी को दर्शकों द्वारा ढेर सारा प्यार मिला।
बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb & Jagran