कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस का सीजन 18 शुरु हो गया है। बिग बॉस 18 में कई बड़े सितारों ने शिरकत की है।
सालों से सलमान खान ही बिग बॉस को होस्ट करते आ रहे हैं। बिग बॉस के फैंस को सलमान खान की होस्टिंग सबसे ज्यादा पसंद है।
बिग बॉस को होस्ट करने वाले सलमान खान बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स में से एक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान होस्टिंग के लिए कितनी फीस वसूलते हैं?
आज हम आपको सलमान खान की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको बता दें कि, सलमान खान हर महीने का 60 करोड़ लेते हैं।
बिग बॉस करीब 15 हफ्ते तक चलता है। जिसके हिसाब से 15 हफ्ते का 250 करोड़ रुपए होते हैं। यानी सलमान खान इस शो के अंत तक 250 करोड़ लेते जाएंगे।
सलमान खान को लोग प्यार से बॉलीवुड के भाईजान बुलाते हैं और एक्टर के फैंस उन्हें बहुत प्यार करते हैं।
वहीं अगर बात की जाए सलमान खान की नेटवर्थ की तो, रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान की कुल संपत्ति 3000 करोड़ रुपए की है।
सलमान खान सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। एक्टर को इंस्टाग्राम पर 69 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।