साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार कल सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म एडवांस बुकिंग में कमाल कर रही है।
पहले शाह रुख खान की फिल्म डंकी और सालार की रिलीज डेट एक ही थी, हालांकि बाद में डंकी को 1 दिन पहले रिलीज करने का निर्णय लिया गया।
फिल्म एडवांस बुकिंग में कमाल कर रही है, रिलीज होने से पहले फिल्म करोड़ों की कमाई कर चुकी है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो अब तक फिल्म एडवांस बुकिंग में करीब 30 करोड़ की कमाई कर चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक एडवांस बुकिंग में फिल्म 29.35 करोड़ रूपये का बिजनेस कर चुकी है।
रिलीज से पहले फिल्म के करीब 14 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। तेलुगु भाषा में इसके टिकट सबसे अधिक बिके हैं।
फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का क्रेज देखने को मिला है, हालांकि नार्थ इंडिया में सिंगल स्क्रीन पर केवल डंकी की ही स्क्रीनिंग होगी।
फिल्म के लिए पूरे भारत में करीब 10 हजार 434 शो मिले हैं, हिंदी भाषा में भी प्रभास का काफी क्रेज है।
यह फिल्म 4 भाषाओं तेलुगु, मलयालय, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हो रही है, बॉक्स ऑफिस पर डंकी और सालार के बीच कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com