Genelia Deshmukh की ट्रेंडी हेयर स्टाइल साड़ी के साथ करें ट्राई


By Akanksha Jain21, Dec 2023 03:15 PMjagran.com

जेनेलिया देशमुख

फेमस एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख ने हिंदी के अलावा साउथ और मराठी सिनेमा में भी काम किया है। एक्ट्रेस आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं।

शानदार एक्ट्रेस

एक्टिंग के अलावा जेनेलिया देशमुख का फैशन सेंस भी बहुत शानदार है। एक्ट्रेस से आप भी फैशन टिप्स ले सकती हैं।

ट्रेंडी हेयर स्टाइल

अगर आप हेयर स्टाइल को लेकर बहुत कंफ्यूज रहती हैं तो आप इन ट्रेंडी हेयर स्टाइल को भी बना सकती हैं।

साड़ी के साथ बनाएं ये हेयर स्टाइल

वैसे तो जेनेलिया की ये हेयर स्टाइल्स हर आउटफिट के साथ जमेगी लेकिन साड़ी के साथ ये हेयर स्टाइल बहुत क्लासी लुक देंगे।

शॉर्ट हेयर्स

अगर आपके बाल छोटे हैं तो आप जेनेलिया की इस हेयर स्टाइल को साड़ी के साथ बना सकती हैं। 

हेयर पिन अप

अगर आप बालों को खुला रखना चाहती हैं तो आप उन्हें आगे से इस तरह पिनअप कर सकती हैं। क्लिप की मदद से ये हेयर स्टाइल बनाएं।

फुल या गजरे से करें कंप्लीट

अपने लुक को सबसे ज्यादा खास बनाने के लिए आप जुड़ा बनाएं और उसे फुल या फिर गजरे के साथ कंप्लीट करें।

साड़ी के साथ बनाएं जूड़ा

सबसे बेस्ट हेयर स्टाइल साड़ी के साथ जूड़ा होती है। आप इस तरह के जूड़े को बना सकती हैं एक्ट्रेस का ये लुक शानदार है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ