सनातन धर्म में सकट धर्म का विशेष महत्व होता है। इस दौरान भगवान गणेश की पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि सकट चौथ कब है?
पंचांग के अनुसार, साल 2025 में 17 जनवरी को सकट चौथ मनाई जाएगी। इस दिन माताएं अपने संतान के कल्याण के लिए व्रत रखती हैं।
पंचांग के अनुसार, सकट चौथ की शुरुआत 17 जनवरी को सुबह 04 बजकर 06 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 18 जनवरी को सुबह 05 बजकर 30 मिनट पर होगा।
सकट चौथ पर सुबह स्नान करने के बाद माताएं भगवान गणेश और माता सकट की पूजा करती हैं। इससे संतान के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
सकट चौथ पर पूजा करते समय भगवान गणेश को सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए। इसके साथ ही, घी का दीपक जलाएं। इससे जीवन में खुशहाली आती है।
भगवान गणेश को दूर्वा बेहद प्रिय है। इसे सकट चौथ पर अर्पित करने से गणपति प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा, फूल, फल, मिठाइयां और तिल से बनी चीजें चढ़ाएं।
सकट चौथ पर पूजा करते समय ओम गं गणपतये नमः मंत्र का जप करें। इस मंत्र का 108 बार जप करने से गणेश जी का आशीर्वाद मिलता है।
धन की कमी का सामना करने वाले साधकों को सकट चौथ पर इस विधि से पूजा करनी चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन लाभ होते हैं।
सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ