Makar Sankranti पर करें ये रामबाण उपाय, दूर होगा शनि दोष


By Ashish Mishra09, Jan 2025 11:44 AMjagran.com

मकर संक्रांति 2025

सनातन धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति पर शनि दोष दूर करने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए?

मकर संक्रांति कब है?

पंचांग के अनुसार, साल 2025 में 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन गंगा में स्नान करने से सारे पाप दूर होने लगते हैं।

शनि दोष का सामना करना

कई बार व्यक्ति शनि दोष का सामना करता रहता है। इससे व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। इस दोष को दूर करने के लिए उपाय करना चाहिए।

नदी में काले तिल प्रवाहित करें

मकर संक्रांति पर स्नान करना शुभ होता है। इसके बाद बहते जल में काला तिल प्रवाहित करें। इस उपाय को करने से शनि दोष कम होने लगता है।

काले तिल से शिव जी का अभिषेक करें

मकर संक्रांति पर गंगाजल में काले तिल मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें। ऐसा करने से साधक को कई लाभ होते हैं और शनि दोष भी दूर होने लगता है।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

कुंडली में शनि दोष को दूर करने के लिए मकर संक्रांति पर पीपल के पेड़ की पूजा करें। इस दौरान सरसों के तेल का दीपक जलाकर पेड़ की सात बार परिक्रमा करें।

सूर्य देव को अर्घ्य दें

मकर संक्रांति पर स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और कार्य में सफलता के योग बनते हैं।

इन चीजों का दान करें

मकर संक्रांति पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को गुड़, तिल, खिचड़ी और गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

पढ़ते रहें

कुंडली में दोष को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ