बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान की बेगम करीना कपूर खान काफी खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। वह अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं।
44 की उम्र में भी करीना कपूर एकदम हसीन करती हैं। इतना ही नहीं, वह अपने उम्र की महिलाओं को इंस्पायर भी करती हैं।
अगर आप 44 की उम्र में स्टाइलिश और ट्रेंडी दिखना चाहती हैं, तो सैफ अली खान की वाइफ के इन लुक्स से आइडियाज ले सकती हैं।
करीना कपूर ने रेड कलर की इंडो-वेस्टर्न साड़ी स्टाइल की है, जिसके साथ कॉर्सेट ब्लाउज पहना है। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक को रीक्रिएट करके महफिल की लाइमलाइट चुरा सकती हैं।
अगर आप 44 की उम्र में हॉट और ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो करीना की तरह ऑफ शोल्डर ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप बला की खूबसूरत लगेंगी।
एक्ट्रेस ने लॉन्ग सूट के साथ दुपट्टे को खूबसूरत तरीके से स्टाइल किया है। ऐसे सूट पार्टी या फंक्शन के लिए बेस्ट है। आप भी ऐसे सूट से आइडिया ले सकती हैं।
अगर आप नाइट पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं, तो ऐसी वन शोल्डर ड्रेस को कॉपी करें। इसमें आपका लुक काफी क्लासी और सेसी नजर आएगा।
घर के किसी फंक्शन के लिए लहंगा तलाश रही हैं, तो सैफ अली खान की वाइफ जैसा प्रिंटेड लहंगा ऑप्शन में रखें। यह गर्मी के दिनों के लिए काफी लाइटवेट और बेस्ट है।
सैफ अली खान की वाइफ के इन आउटफिट्स को आप अपने वॉडरोब में शामिल करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@kareenakapoorkhan)