गर्मी के दिनों में खाएं चावल से बनें ये 5 ड‍िशेज


By Priyam Kumari11, May 2025 10:00 AMjagran.com

गर्मियों में क्या खाएं?

गर्मी के मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है। दरअसल, इन दिनों कुछ भी खाने का मन नहीं करता है। ऐसे में खाने का स्वाद भी फीका लगने लगता है।

चावल खाने के फायदे

गर्मियों में चावल एक ऐसी डाइट है, जिसे आप कभी भी खा सकते हैं। चावल को महिलाओं से लेकर बच्चों तक की पसंदीदा फूड है, जिसे वह बड़े चाव से खाते हैं।

चावल से बनाएं ये रेसिपीज

हालांकि, कई बार महिलाएं सादे चावल बना देती हैं, लेकिन हर किसी को ये अंदाज पसंद नहीं आता। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे चावल से बने कुछ डिशेज के बारे में, जिन्हें आप इन दिनों मजे से खा सकते हैं।  

वेज पुलाव

अगर आप गर्मी के दिनों में कुछ मजेदार ट्राई करना चाहते हैं, तो वेज पुलाव बना सकते हैं। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है।

लेमन राइस

साउथ का फेमस डिश लेमन राइस पेट के लिए ठंडा रहता है। इसमें हल्के मसाले होते हैं, जो सेहत के लिए अच्छा होता है। आप इसे चटनी के साथ खा सकते हैं।

टमाटर राइस

गर्मी के दिनों में टमाटर खाने भी फायदेमंद है। ऐसे में आप चावल को टमाटर की ग्रेवी के साथ बनाकर खा सकते हैं। यह स्वाद को दोगुना कर देगा।

दही चावल

दही चावल ज्यादातर लोगों की पसंदीदा डिश है, जो गर्मियों के लिए काफी फायदेमंद है। यह पेट को ठंडा रखने में मदद करता है।

मूंग दाल और चावल की खिचड़ी

अगर आप कुछ हल्का खाना चाहते हैं, तो आसानी से बन जाने वाली खिचड़ी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह गर्मी के मौसम के लिए काफी अच्छा खाना है।

आप भी चावल से इन डिशेज का मजा उठा सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva