Saif Ali Khan: इन फिल्मों से एक्टर ने बनाई अपनी अलग पहचान


By Priyam Kumari16, Jan 2025 09:53 AMjagran.com

सैफ अली खान पर हुआ हमला

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक अज्ञात शख्स ने आधी रात में अभिनेता के घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, बांद्रा पुलिस जांच में जुटी है।

सैफ अली खान की दमदार फिल्में

बता दें कि सैफ अली खान बॉलीवुड के उन शानदार सुपरस्टार में से हैं, जिन्होंने 90 के दशक से लगातार अपनी फिल्मों से फैंस का मनोरंजन किया है। एक्टर ने अपने फिल्मी अभिनय से अपनी अलग पहचान बना कर दिखाई है। इसी क्रम में आइए जानते हैं उनकी दमदार फिल्मों के बारे में।

तानाजी

साल 2020 में आई फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' में सैफ अली खान ने उदयभान सिंह राठौर का मुख्य रोल निभाया था, जो एक नेगेटिव रोल था। फिल्म में सैफ ने अजय देवगन और काजोल जैसे सितारों के साथ काम किया था। इस मूवी को दर्शकों द्वारा ढेर सारा प्यार मिला।

गो गोवा गॉन

फिल्म 'गो गोवा गॉन' साल 2013 में रिलीज हुई थी। यह एक जॉम्बी कॉमेडी फिल्म है। बता दें कि सैफ ने इस फिल्म में रूसी जॉम्बी हंटर का किरदार निभाया था।

आदिपुरुष

सैफ अली खान ने फिल्म 'आदिपुरुष' में लंकेश का रोल निभाया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आया। यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई। सैफ फिल्म में कृति सेनन के साथ मुख्य रोल में नजर आएं।

लाल कप्तान

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'लाल कप्तान' में सैफ ने गाना साधु का किरदार निभाया था। इस फिल्म में सैफ की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

एक हसीना थी

फिल्म 'एक हसीना थी' बेस्ट थ्रिलर फिल्मों में से एक है। साल 2004 में आई फिल्म में सैफ ने नेगेटिव रोल निभाया था। इस फिल्म से सैफ ने खूब नाम कमाया था।

मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb