बिग बॉस 18 के घर में कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। इस वक्त घर में सिर्फ 7 सदस्य बचे हैं और 19 जनवरी को बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले है।
ऐसे में हर कंटेस्टेंट ट्रॉफी के लिए एक दूसरे से भिड़ रहे हैं। इसमें रजत दलाल का नाम भी शामिल है। रजत दलाल फिटने की दुनिया का एक बड़ा नाम है, जो अक्सर किसी न किसी विवाद से घिरे रहते हैं। आइए जानते हैं रजत दलाल के बारे में।
रजत दलाल एक फिटनेस कोच हैं, जो फरीदाबाद के रहने वाले हैं। वह अक्सर अपनी चर्चित लाइफ से लोगों के बीच छाए रहते हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर उनके 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
रजत दलाल की नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लगभग कुल 16.8 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। हालांकि, शो में आने के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ गई है।
रजत अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। उन पर एक बार रैश ड्राइविंग करने का आरोप लगा था। इसके अलावा, उन्होंने एक 18 साल के लड़के के साथ मारपीट भी की थी।
इतना ही नहीं, एक बार रजत और कैरी मिनाटी के बीच कहासुनी भी हो गई थी। इन विवादों के बावजूद रजत ने बिग बॉस के घर में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब देखना यह बाकी है कि रजत शो में कितनी दूर तक जाते हैं। हालांकि, वह नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से एक हैं।
टीवी और बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@rajat_9629)