घूमने का शौक जेंडर पर निर्भर नहीं करता। जितना पुरुषों को सफर जाना पसंद होता है, उतना ही महिलाओं को भी पसंद होता है।
हालांकि सफर के दौरान महिलाओं और पुरुषों की स्थिति में कुछ फर्क जरूर होता है। जहां एक तरफ लड़के ट्रिप पर अकेले जा सकते हैं वहीं दूसरी तरफ महिलाएं सफर पर निकलने से पहले काफी विचार करती हैं।
ऐसे में आज हम आपको कुछ फेमस डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे, जहां महिला बिना किसी डर के अकेले घूम सकती है। आइए इन डेस्टिनेशन के बारे में जानें।
हिमाचल प्रदेश के शिमला के पास ही एक छोटा सा हिल स्टेशन है, जिसका नाम कुफरी है। कुफरी में आप खूबसूरत झीलें देख सकते हैं।
इसके अलावा यहां बर्फ से ढके पहाड़ और कई मनोरम दृश्य देख भी सकते हैं। यह जगह महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से बेहतरीन पर्यटन स्थल है।
भारत के सबसे सुरक्षित पर्यटन स्थलों में से एक मुन्नार है। महिलाएं यहां बेफिक्री के साथ मुन्नार चाय बागान, प्राकृतिक खूबसूरती और हरियाली को देखने जा सकती हैं।
पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर सुरक्षा के लिहाज से महिला ट्रैवलर्स के लिए बेहतरीन जगह है। जयपुर में हवा महल, जल महल और सिटी पैलेस घूम सकते हैं।
पश्चिम बंगाल के शहर दार्जिलिंग को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। दार्जिलिंग हमेशा महिला यात्रियों की पसंदीदा जगह रही है।
इस छोटे से शहर में बौद्ध मठ, चिड़ियाघर, प्राकृतिक खूबसूरती, शानदार खुशनुमा मौसम और घूमने के लिए एक से बढ़कर एक कई जगहें यहां हैं। ऐसे में महिला दिवस पर इन जगहों पर जरूर घूमें।