कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती हैं आपकी ये 5 बुरी आदतें, आज ही छोड़ दें


By Ashish Mishra10, Mar 2024 12:29 PMjagran.com

कोलेस्ट्रॉल बढ़ना

लोगों की कई ऐसी आदतें होती हैं जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।

हेल्थ पर आदतों का प्रभाव

व्यक्ति की आदतों का प्रभाव उसके हेल्थ पर भी पड़ता है। कई ऐसी आदतें होती हैं जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर हार्ट के लिए खतरा उत्पन्न कर सकती हैं।

एक्सरसाइज न करना

अक्सर लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं। ऐसे लोगों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या ज्यादा रहती है। रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करने से शरीर हेल्दी रहता है।

खराब खानपान

कई बार लोग ऐसी चीजों को खाने लगते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए मीठी चीजों और पैक्स फूड्स को खाने से बचना चाहिए।

धूम्रपान करना

अगर आप धूम्रपान करते हैं तो इसका हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। धूम्रपान करने से गुड़ कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है। इसके अलावा कैंसर होने का भी खतरा बढ़ जाता है।

अल्कोहल पीना

इसे पीने से शरीर पर निगेटिव प्रभाव पड़ता है। अगर आप ज्यादा मात्रा में अल्कोहल का सेवन करते हैं तो बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।

सुबह नाश्ता न करना

कई बार सुबह नाश्ता नहीं करते हैं। ऐसे लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इसके अलावा शरीर को पर्याप्त एनर्जी भी नहीं मिलती है।

अर्जुन की छाल

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अर्जुन की छाल का उपयोग करना चाहिए। इसके उपयोग से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने आदतों को जानने और लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ