सचिन तेंदुलकर के ये विश्व रिकॉर्ड जो आज तक नहीं टूटे


By Farhan Khan14, Jan 2023 07:57 PMjagran.com

क्रिकेट का भगवान

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है।

ऐतिहासिक बात

साढ़े पांच फीट के इस शख्स ने 22 गज की पट्टी पर लगभग ढाई दशक तक समय बिताया, जो कि अपने आप में एक ऐतिहासिक बात है।

आज भी कायम

क्रिकेट छोड़ने के करीब दस साल के बाद भी सचिन तेंदुलकर के नाम ऐसे दर्जनों विश्व रिकॉर्ड हैं, जो आज भी कायम है।

सबसे ज्यादा रन

सचिन तेंदुलकर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड है, जिसमें उन्होंने 34,357 रन बनाए थे।

सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड

सचिन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जिसमें उन्होंने 50,816 गेंद खेली।

बसे ज्यादा शतक ठोकने का रिकॉर्ड

मास्टर ब्लास्टर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने का विश्व रिकॉर्ड है, जिसमें उन्होंने 100 शतक जड़े।

मैच खेलने का रिकॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड सचिन के नाम है, जिसमें उन्होंने 464 मैच खेलें।

शतक पूरा करने का रिकॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का शतक पूरा करने का विश्व रिकॉर्ड भी सचिन के नाम ही दर्ज है।