विश्व कप 2023 विश्व कप 2023 का आगाज होने में मात्र कुछ ही दिन शेष हैं। इसके लिए सभी टीमें तैयारियों में जुटी हैं और वार्म अप मैच खेल रही हैं।
विश्व कप 2023 से पहले सभी खिलाड़ी विश्व कप की यादों को ताजा कर रहे हैं। भारतीय टीम ने 2011 का विश्व कप पूरे 28 साल बाद अपने नाम किया था।
युवराज सिंह इस टूर्नामेंट के हीरो थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। युवराज ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे सचिन ने इस विश्व कप के लिए सबको समझाया था।
दरअसल 2011 के विश्व कप में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका से हार मिली थी, जिसके बाद भारतीय टीम के खिलाफ काफी कुछ लिखा गया, इसे लेकर सचिन ने सभी खिलाड़ियों को सलाह दी।
युवराज ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि खिलाड़ियों को कुछ दिनों के लिए टी.वी. देखना बंद कर देना चाहिए। इसके साथ ही सचिन ने न्यूजपेपर न पढ़ने की भी सलाह दी थी।
युवी ने आगे बताया कि सचिन ने खिलाड़ियों को यह भी सलाह दी कि एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त कानों में हेडफोन्स लगाएं।
सचिन ने खिलाड़ियों को समझाया कि यहां खिलाड़ियों पर दबाव बहुत अधिक होता है, ऐसे में दबाव में खेलने पर इसका असर मैच पर पड़ सकता है।
युवराज ने खिलाड़ियों को समझाया कि सभी को दबाव छोड़कर केवल गेम पर फोकस करना होगा। युवी ने कहा कि सचिन की यह सलाह काम आई और हम विश्व कप जीतने में सफल रहे।
क्रिकेट जगत से जुड़ी ऐसी ही तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com