अगले साल 2023 में ODI World Cup 2023 होने वाला है, जिसकी मेजबानी भारत करेगा।
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ICC ODI World Cup में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने कुल 44 पारियों में 2278 रन बनाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने अपनी कप्तानी में दो बार ODI Wolrd Cup की ट्राफी हासिल की है, रिकी ने 42 पारियों में कुल 1743 रन बनाए हैं।
श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा ने ODI World Cup की 35 पारियों में 1532 रन बनाए हैं।
1992-2007 तक 5 बार ODI World Cup खेलने वाले ब्रायन लारा ने 33 पारियों में कुल 1225 रन बनाए हैं। जिसमें 2 शतक भी शामिल हैं।
मिस्टर 360 के नाम से मशहूर ए बी डिविलियर्स ने ODI World Cup की कुल 22 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होने 1207 रन बनाए हैं।