अक्सर लोग सब्जा का सेवन करते हैं। इससे शरीर में कई तरह के बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि सब्जा के बीज खाने से क्या नुकसान होते हैं?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खाने वाली चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन, प्रोटीन, विटामिन K, फाइबर और फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से नुकसान हो सकता है।
सब्जा के बीज खाने से पाचन पर प्रभाव पड़ता है। इसमें फाइबर ज्यादा मात्रा में होता है, जिससे पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग और पेट में जलन हो सकती हैं।
सब्जा के बीज का ज्यादा मात्रा में सेवन करना स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे स्किन पर जलन और एलर्जी की समस्या होने का खतरा बढ़ सकता है।
अगर आप ज्यादा मात्रा में सब्जा के बीज का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति को डिहाइड्रेशन के साथ थकान हो सकती है।
सब्जा के बीज का अधिक सेवन करने से व्यक्ति को सिरदर्द का शिकार बना सकता है। इसके साथ ही, चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
इन महिलाओं को सब्जा के बीज का सेवन करने से बचना चाहिए। इसे खाने से एस्ट्रोजन का लेवल बढ़ सकता है, जो गर्भावस्था के समय सही नहीं होता है।
शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ