टीवी की फेमस एक्ट्रेस रूपाली गांगुली आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 47 की उम्र में भी एक्ट्रेस अपने स्टाइलिश लुक्स को लेकर अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं।
एक्ट्रेस के पास साड़ी का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनके साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
एक्ट्रेस रेड कलर की जरदोजी वर्क साड़ी काफी सुंदर लग रही हैं। इस तरह की साड़ी 47 प्लस की महिलाओं पर खूब जचती हैं। आप भी उनके इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
अनुपमा ने मिरर वर्क पाउडर ब्लू साड़ी के साथ मिरर वर्क वाला जैकेट कैरी किया है। आप भी उनके इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। ऐसी साड़ियां शादी या फंक्शन के लिए बेस्ट है।
आप अपने वॉडरोब में बॉटल ग्रीन कलर की बांधनी सिल्क साड़ी को शामिल करें। इस तरह की साड़ी डेली वियर में स्टाइल करके तारीफ पाएंगी।
रूपाली ब्लैक-गोल्डन सीक्वेन साड़ी में काफी गॉर्जियस लग रही हैं। पार्टी के लिए आप उनके इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज कैरी कर लाइमलाइट चुरा सकती हैं।
अगर आप घर के किसी फंक्शन में रॉयल दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही बनारसी सिल्क साड़ी को ऑप्शन में रखें। ऐसी साड़ी आपके लुक पर चार चांद लगा देंगी।
शादी के लिए साड़ी ढूंढ रही हैं, तो अनुपमा जैसी हैवी बॉर्डर वर्क साड़ी को चुनें। इस तरह की साड़ी लुक की शोभा बढ़ा देती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@rupaliganguly)