सावन में इन चीजों से करें भगवान शिव का रुद्राभिषेक, मिलेंगे ये फल


By Ashish Mishra05, Jul 2023 06:14 PMjagran.com

सावन में रुद्राभिषेक

सावन में रुद्राभिषेक करने से कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से क्या फल प्राप्त होता है।

दुग्ध से अभिषेक

भगवान शिव का दूध से अभिषेक करने से पुत्र की प्राप्ति होती है। इसके अलावा सभी तरह के रोगों से आराम मिलता है।

घी से अभिषेक

घी से अभिषेक करने पर वंश का विस्तार, आरोग्यता और धन की प्राप्ति होती है।

मधु से अभिषेक

भगवान भोलेनाथ का मधु से अभिषेक करने पर पापों का क्षय और धन प्राप्त होता है।

गन्ने का रस

भगवान शिव का गन्ने के रस से भी अभिषेक कर सकते हैं, इससे तीव्र बुद्धि प्राप्त होती है।

सरसों का तेल

भगवान शिव का सरसों के तेल से अभिषेक करने से शत्रु का नाश होता है। मनोबल भी बढ़ता है।

गंगाजल से अभिषेक

भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करने से बाधाएं दूर होती हैं। इसके साथ ही व्यक्ति को मुक्ति प्राप्ति होती है।

दही से अभिषेक

दही से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने से पशु की प्राप्ति होती है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ