सावन माह को भगवान शिव का पवित्र महीना माना जाता है। व्रत के समय पंचामृत से शिव की पूजा होती है। आइए जानते हैं पंचामृत को कैसे बनाएं।
पंचामृत को पांच चीजों को मिलाकर बनाया जाता है। ये भगवान शिव को काफी प्रिय है।
भगवान शिव को चढ़ाने के लिए पंचामृत बनाते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। ऐसा न करने से भोलेनाथ का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।
पंचामृत बनाते समय शुद्ध दूध का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे भगवान शिव का अभिषेक भी किया जाता है।
दही को मिलाकर पंचामृत को तैयार किया जाता है। एक लीटर दूध में आधा किलो दही को मिलाना चाहिए।
पंचामृत में घी का इस्तेमाल जरूरी होता है। एक लीटर दूध में पचास ग्राम घी मिलाना चाहिए।
पंचामृत में शक्कर और शहद को मिलाया जाता है। पांचों चीजों को मिलाकर पंचामृत तैयार किया जा सकता है।
पंचामृत का सेवन शरीर के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इससे मन को शांति के साथ स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ