सावन का पावन महीना चल रहा है। यह भगवान शिव का महीना है। भक्तगण इस महीने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा, अर्चना करते हैं।
शिव जी को जलाभिषेक करते हैं व पंचामृत चढ़ाते हैं। इसके अलावा शिव चालीसा का भी पाठ करते हैं। शिव चालीसा पढ़ने से होने वाले लाभ के बारे में चर्चा करेंगे।
भगवान शिव भक्तों पर जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं इसीलिए उन्हें भोलेनाथ कहा जाता है। शिव चालीसा का पाठ करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।
शिव चालीसा पढ़ने से कष्ट और बाधाएं दूर होती हैं। इससे जीवन के दुख दूर होते हैं और शिव की कृपा मिलती है।
शिव चालीसा की महत्व बहुत अधिक है। इसके पाठ से कठिन से कठिन कार्य में आसानी से सफलता मिलती है।
इसका पाठ करने के लिए स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनें फिर पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठें।
गाय के देशी घी का दिया जलाएं और लोटे में साफ जल रखें। पूजन सामग्री में अक्षत, कलावा, धूप, पीले फूल और चंदन रखें।
अब शिव चालीसा का पाठ आरंभ करें और इसका पाठ 3-4 बार करें। पाठ पूरा होने पर लोटे का जल सारे घर में छिड़कें, इससे घर में समृद्धि आएगी।
आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com