रुबीना दिलैक टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने किन्नर बहू के किरदार से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई। डीवा बिग बॉस 14 की विनर भी रह चुकी हैं।
अभिनेत्री एक्टिंग के साथ अपने यूनिक और अट्रैक्टिव फैशन सेंस से भी फैंस को इंप्रेस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। उनके इंडियन और वेस्टर्न दोनों लुक्स शानदार होते हैं।
आज हम आपको रुबीना के वार्डरोब से उनकी शानदार साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें न्यू नवेली दुल्हन ससुराल में पहनकर खूबसूरत दिख सकती हैं।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर ग्रीन कलर की शाइनी टिशू साड़ी में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। इसके साथ सेक्विन वर्क कट साटन कट स्लीव्स ब्लाउज गोल्डन ज्वैलरी खूब जंच रही है।
रुबीना दिलैक का प्लेन रेडी टू वियर साड़ी हैवी वर्क ब्लाउज न्यूली मैरिड के लुक में चार चांद लगा देगा। आप इसे जरूर ट्राई करें।
नई नवेली दुल्हन एक्ट्रेस की जैसी सेक्विन साड़ी कट स्लीव्स ब्लाउज को भी स्टाइल कर सकती हैं। ये काफी गॉर्जियस लगती हैं।
खुद को नई दुल्हन ससुराल में रॉयल लुक देने के लिए रुबीना के बनारसी साड़ी हैवी वर्क ब्लाउज से आइडिया ले सकती हैं।
न्यूली मैरिड के लिए प्लेन शिफॉन साड़ी फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज भी अच्छा ऑप्शन है। ये आपको सिंपल और स्मार्ट लुक देता है।