देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के हॉट और बोल्ड ब्लाउज डिजाइन


By Akanksha Jain17, Jul 2024 02:17 PMjagran.com

बॉलीवुड की देसी गर्ल

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को फैंस प्यार से देसी गर्ल कहते हैं। प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल स्टार हैं और कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा के इंडियन लुक्स

वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक प्रियंका चोपड़ा के पास हर तरह की ड्रेसेज का कलेक्शन है। एक्ट्रेस इंडियन आउटफिट में हुस्न की मल्लिका लगती हैं।

हॉट और बोल्ड ब्लाउज

अगर आप अपने साड़ी या फिर लहंगा लुक को बोल्ड और हॉट बनाना चाहती हैं तो आप प्रियंका चोपड़ा के इन ब्लाउज डिजाइन को कैरी करें।

डीप नेक ब्लाउज डिजाइन

येलो कलर के लहंगे में प्रियंका चोपड़ा का लुक काफी ज्यादा शानदार लग रहा है। येलो लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने डीप नेक ब्लाउज पेयर किया है।

ब्रॉड स्ट्रैप ब्लाउज

अगर आप स्लीवलेस कैरी करना पसंद करती हैं तो आप प्रियंका चोपड़ा की तरह ही ब्रॉड स्ट्रैप ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। 

वी नेक ब्लाउज करें कैरी

ग्रीन कलर की साड़ी के साथ प्रियंका चोपड़ा ने वी नेक ब्लाउज को स्टाइल किया है। आप एक्ट्रेस के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

ट्यूब ब्लाउज डिजाइन

अगर आप अपने लुक को बोल्ड बनाना चाहती हैं तो आप प्रियंका चोपड़ा की तरह ही ट्यूब ब्लाउज को साड़ी या फिर लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

मिरर वर्क ब्लाउज डिजाइन

लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने मिरर वर्क ब्लाउज डिजाइन पेयर किया है। फिलहाल इस तरह के मिरर वर्क आउटफिट काफी ट्रेंड में चल रहे हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ