भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा के लाखों लोग दीवाने हैं। मोनालिसा ने भोजपुरी के अलावा हिंदी टेलीविजन में भी काम किया है।
मानसून शुरू हो गया है अगर आप भी इस मौसम में पार्टी करना पसंद करती हैं और अपने लिए शानदार आउटफिट सर्च कर रही हैं तो आप एक्ट्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक मोनालिसा के पास हर तरह के आउटफिट का शानदार कलेक्शन है। एक्ट्रेस अपने हर लुक में हॉटनेस का तड़का लगा देती हैं।
फिलहाल को-ऑर्ड सेट काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। आप भी मोनालिसा के इस लुक को मानसून पार्टी में कैरी कर सकती हैं।
अगर आप अपने कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट करना चाहती हैं तो आप मोनालिसा की तरह ही पिंक बॉडीकॉन आउटफिट को पहन सकती हैं।
अपने पार्टी लुक में हॉटनेस का तड़का लगाने के लिए आप मोनालिसा की तरह ही डीप नेक आउटफिट को स्टाइल कर सकती हैं।
अगर आप अपने लुक को कंफर्टेबल बनाना चाहती हैं तो आप मोनालिसा की तरह ही जंप सूट को स्टाइल करें और लुक को अट्रैक्टिव बनाएं।
अगर आप शॉर्ट ड्रेसेज कैरी करना पसंद करती हैं तो आप मोनालिसा के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। एक्ट्रेस का ये आउटफिट पार्टी के लिए परफेक्ट है।