रोटी से करें ये उपाय, दूर होंगी सभी समस्याएं


By Ashish Mishra14, Aug 2024 12:13 PMjagran.com

रोटी के उपाय

परेशानियों का सामना कर रहे लोगों को रोटी के उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं कि रोटी के किन उपायों को करने से सारी समस्याएं दूर होने लगती हैं?

ज्योतिष शास्त्र

शास्त्र में कई तरह के उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से ग्रहों को बुरे प्रभाव भी दूर होने लगते हैं और देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।

परेशानियों को दूर करने के लिए रोटी के उपाय

अगर आप भी कुंडली में दोषों का सामना कर रहे हैं, तो रोटी के उपाय जरूरी करें। इससे दोष कम होने लगता है और परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

गाय को रोटी खिलाएं

मान्यता के अनुसार, गाय में 33 कोटी देवी-देवताओं वास रहता है। रोजाना गाय को रोटी खिलाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से घर में अन्न की कमी नहीं होती है।

राहु-केतु के दोष को कम करना

रोटी पर सरसों का तेल लगाकर कुत्ते को खिलाने से राहु-केतु दोष कम होने लगता है। इसके अलावा, रोटी को दूध में भी डालकर खिला सकते हैं।

शनि दोष से छुटकारा

अमावस्या या शनिवार के दिन गाय को रोटी के साथ खीर खिलाना चाहिए। इससे शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलती है। इस उपाय को करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा

रोटी पर चीनी डालकर चीटियों के लिए रख दें। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं। इसके अलावा, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

कार्य में सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो रोटी के इन उपायों को करें। इससे कार्य में जल्द सफलता मिलती है।

पढ़ते रहें

जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ