बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। इस दिन गणेश जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है और आशीर्वाद की कामना की जाती है।
गणेश जी को विघ्नहर्ता के नाम से भी जानते हैं। ऐसे में उनकी पूजा करने से सभी संकट दूर होते हैं और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
बुध ग्रह की पूजा करने से कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। इससे बुद्धि और तर्क का विस्तार होता है।
गणेश जी को दूर्वा अति प्रिय होती है। इसलिए पूजा में दूर्वा घास जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
मोदक गणेश जी को बेहद प्रिय होता है। पूजा के समय मोदक का भोग लगाएं। इससे गणेश जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
गणेश जी की पूजा विधि-विधान से करने पर व्यापार में उन्नति होती है। इसके साथ ही करियर में सफलता के योग बनते हैं।
गणेश जी की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन गणेश आरती जरूर करें। गणेश आरती करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और घर में खुशहाली आती है।
बुधवार के दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन व वस्त्रों का दान करें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि आती है और धन की कमी नहीं होती है।
बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा विधि-विधान से करने पर शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM