आज के दिन कई राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। वहीं, कई जातकों को कारोबार में लाभ होगा।
आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लम्बी यात्रा पर जाने से बचें, वाहन चलाने में सावधानी बरतें। वाद-विवाद से दूर रहें, वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई बड़ा लेन देन न करें।
आज आप काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं, काम की अधिकता के कारण कुछ तनाव महसूस करेंगे। अपने लोगों से सहयोग मिलेगा। किसी विशेष कार्य के लिए आप पर सामाजिक-पारिवारिक दबाव बनाया जा सकता है।
आज का दिन आपके लिए व्यापार आदि में कोई नया मार्ग खुल सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी डील होने से लाभ प्राप्त होगा। किसी परिचित के मिलने से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।
आज आप किसी बड़े काम में निवेश कर सकते हैं। परिवार और मित्रों का कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग मिलेगा। पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, व्यापार में आपके साझेदारों से संबंध मधुर होंगे।
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अपने स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेंगे, मानसिक तनाव क्लेश बना रहेगा। वाहन संभलकर कर चलाएं, वरना चोट लग सकती है। परिवार से मतभेद हो सकता है।
आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खान पान पर नियंत्रण रखें। बाहर यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन का उपयोग संभालकर करें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा, किसी पुराने रुके हुए कार्य में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्या देखने को मिलेगी। आज व्यर्थ के विवादों से दूर रहें, किसी दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें।
आज आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय को चेंज करने का मन है, तो अभी थोड़ा इंतजार करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें।
आज के दिन आप व्यापार में नया काम या नई साझेदारी शुरू न करें, नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन आशंकित बना रहेगा।
आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, वाहन चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है।
आज का दिन आपको स्वास्थ्य लाभ देगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नए संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है।
आज आप किसी विशेष गेस्ट के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से काम के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा।
रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ