गुलाब का फूल इन परेशानियों में आता है काम


By Farhan Khan02, May 2025 01:00 PMjagran.com

गुलाब का फूल

गुलाब का फूल लगभग सभी को पसंद होता है। किसी खास मौके पर लोग एक दूसरे को गुलाब का फूल देते हैं। इसकी खुशबू भी लाजवाब होती है। यह सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है।

गुलाब के फूल के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर गुलाब का फूल किन बीमारियों को ठीक करने में अहम भूमिका निभाता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

गुलाब के फूल में मौजूद पोषक तत्व

गुलाब के फूल में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, आयरन, कैल्शियम फेनोलिक एसिड, फ्लेवोनोइड्स, एंटीऑक्सीडेंट और एंथोसायनिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

गर्मियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अगर आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए गुलाब का फूल बेस्ट रहेगा। इसमें विटामिन-सी होता है।

मुहांसों से राहत

अगर आप चेहरे पर मौजूद मुहांसों सो राहत पाना चाहते हैं, तो इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करना चाहिए। इनमें विटामिन-ई होता है। यह विटामिन स्किन को हेल्दी रखता है।

स्ट्रेस से निजात

जिन लोगों को हर छोटी-छोटी बात पर स्ट्रेस होने लगता है। ऐसे में उन्हें गुलाब से बनी चाय पीनी चाहिए। इसमें एंटी-स्ट्रेस गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

सिर का दर्द हो जाएगा गायब

गुलाब के फूलों से बने तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सिर में हो रहे तेज दर्द को तुरंत गायब कर देते हैं। ऐसे में आपको भी यह तेल लगाना चाहिए।

आएगी अच्छी नींद

आज की वर्क लोड लाइफ के चलते नींद से जुड़ी समस्या होना आम है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसके लिए आप गुलाब के फूल खाएं। इसमें मेलाटोनिन और सेरोटोनिन जैसे हार्मोन पाए जाते हैं।

गुलाब का फूल इन परेशानियों में काम आता है। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com