कई बार ऐसा होता है कि पिंपल्स जाने के बाद भी उसके निशान रह जाते हैं, जो चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो स्टोरी में बताए गए घरेलू नुस्खों को एक बार ट्राई करें।
एलोवेरा जेल चेहरे को हाइड्रेट करता है। साथ ही, इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पिंपल्स के निशान को हटाने में मदद करता है। आप इसे चेहरे पर करीब 30 मिनट के लिए लगाएं। फिर, ठंडे पानी से धो लें।
नींबू के रस में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन और डार्क स्पोर्ट्स को हटाने में मदद करता है। आप इसे कॉटन बॉल में डुबोकर चेहरे पर करीब 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। उसके बाद ठंडे पानी से साफ कर लें।
टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो डार्क स्पोर्ट्स और पिंपल्स को हटाने में मदद करता है। चेहरे से पिंपल्स के दाग को कम करने के लिए आप इस तेल में नारियल तेल को मिलकर रातभर लगाकर छोड़ दें।
हल्दी त्वचा के लिए काफी लाभदायक मानी जाती है। अगर आप भी चेहरे पर मौजूद पिंपल के बचे दाग से परेशान हो चुके हैं, तो इसे गुलाब जल में मिलाकर लगा सकते हैं।
सेब के सिरके में एंटी-बैक्टीरियल का गुण पाया जाता है, जो स्किन के पीएच लेवल को कंट्रोल करता है। साथ ही, यह चेहरे पर मौजूद पिंपल्स के दाग को भी कम करता है। आप इसे कॉटन में लेकर अच्छे से लगाएं।
आप पिंपल्स के दाग को कम करने के लिए शहद और दालचीनी के पैक का इस्तेमाल करें। शहद में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल का गुण, जो स्किन को हाइड्रेट और मुलायम बनाता है। साथ ही, दालचीनी, जो डेड स्किन को कम करती है। आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
नीम की पत्ती चेहरे के लिए काफी लाभदायक मानी जाती है। आप पिंपल्स के दाग को कम करने के लिए इन पत्तियों का पेस्ट बनाकर लगाएं। यह स्किन को ठंडक के साथ निशानों को कम करेगा।
आप हमारे बताए गए घरेलू नुस्खों से पिंपल्स के दाग करें कम कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik