गर्मियां शुरू हो चुकी है और लोगों का खानपान भी बदल चुका है। ऐसे में लोग अपनी डाइट में ठंडी चीजें शामिल कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग घूमने जा रहे हैं।
अगर भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ऐसे में दिल्ली से नजदीक ये हिल स्टेशन आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
शिमला हिल स्टेशन दिल्ली वालों के लिए एक बेहतरीन जगह साबित हो सकती है। यह दिल्ली से महज 342 किमी दूर है। आप यहां कुफरी, मॉल रोड, जाखू मंदिर और नारकंडा जा सकते हैं।
आप मसूरी घूमने जा सकते हैं। यह हिल स्टेशन उत्तराखंड में मौजूद है, जो कि दिल्ली से 285 किमी दूर है। मसूरी में आप कैम्पटी फॉल और मसूरी लेक जैसी जगहें देख सकते हैं।
दिल्ली से 383 किमी दूर स्थित अल्मोड़ा ट्रैकिंग करने के लिए बेस्ट जगह है। अल्मोड़ा का स्याही देवी ट्रैक, बनाड़ी देवी, चितई गोलू देवता मंदिर और डोली डाना ट्रैक ट्रैकिंग के लिए एकदम परफेक्ट है।
धनोल्टी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित है। यह दिल्ली से 390 किमी की दूर पर मौजूद है। यहां आपको हिमालय के मनोरम दृश्य, ईको पार्क, सुरखंडा देवी मंदिर और एप्पल गार्डन आदि देखने को मिलेंगे।
कसौली हिल स्टेशन हिमालय की गोद में बसा है। यह दिल्ली से 287 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां आप मंकी पॉइंट, टॉय ट्रेन राइड और टिम्बर ट्रेल केबल कार की सवारी आदि का मजा ले सकते हैं।
नैनीताल उत्तराखंड के बेहतरीन हिल स्टेशनों में से एक है। आप यहां पंगोट, गेठिया और शीतलाखेत जैसी जगहें विजिट कर सकते हैं। आपके दिन यादगार बन जाएंगे।
ये हिल स्टेशन दिल्ली के बेहद नजदीक है। यहां आपको जन्नत जैसा अनुभव मिलेगा। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com