मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है। लोगों को गर्मी से राहत मिल चुकी है। मानसून शुरू हो चुका है। ऐसे में लोग इस मौसम को खानपान और घूमने के जरिए एंजॉय कर रहे हैं।
आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो मानसून में कपल्स के लिए बेस्ट मानी जाती है। आइए इन जगहों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि सही जानकारी हो।
नेहरू पार्क आपकी डेट को परफेक्ट बनाने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यह पार्क दिल्ली के सबसे बड़े पार्कों में से एक है। नेहरू पार्क का ओपन स्पेस, लॉन और शांत माहौल वाकई देखने लायक है।
नेहरू पार्क में आप अपने पार्टनर के साथ घंटों बातें कर सकते हैं। यहां कई म्यूजिक कॉन्सर्ट और कल्चरल इवेंट्स भी ऑर्गेनाइज होते रहते हैं, जो आपकी शाम को और भी खूबसूरत बना सकते हैं।
आप अपने पार्टनर के साथ दिल्ली में स्थित लोधी गार्डन जा सकते हैं। यहां आपको 15वीं और 16वीं शताब्दी के लोधी वंश के मकबरे और ऐतिहासिक स्मारक देखने को मिलेंगे।
लोधी गार्डन में मौजूद हरे-भरे घास के मैदान, फूलों की क्यारियां और यहां शांत वातावरण आपके पार्टनर का मन मोह लेगा। आप यहां खुलकर अपने पार्टनर से अपने मन की बात कह सकते हैं।
इस पार्क की खासियत यह है कि गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज न सिर्फ पार्टनर के लिए एक परफेक्ट जगह है, बल्कि यहां आप अपनी पांचों इंद्रियों को जगा सकते हैं।
गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज में निहित सुगंधित फूल, बजते हुए पानी के फव्वारे, विभिन्न बनावट वाली मूर्तियां और रंग-बिरंगे पौधे इस पार्क में चार चांद लगाते हैं। एक बार अपने पार्टनर के साथ यहां जरूर आएं।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com