रक्षाबंधन पर अट्रैक्टिव फोटोज के लिए चुनें ये कुर्ता-पजामा


By Priyam Kumari04, Aug 2025 07:00 PMjagran.com

रक्षाबंधन का त्योहार

भाई-बहन के प्यार का बंधन यानी रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आ गया है। इस खास मौके पर हर कोई नए कपड़े पहनता है।

भाईयों के लिए स्टाइल के तरीके

रक्षाबंधन की तैयारी कई दिनों पहले से ही शुरू हो जाती है। इस मौके पर बहनें तो खूब सजती-संवरती हैं, लेकिन ये त्योहार भाईयों के लिए भी बेहद खास है।

लड़कों के लिए फैशन टिप्स

अगर बहना के भैया राखी पर अट्रैक्टिव दिखना चाहते हैं, तो इन कुर्ता-पजामा को ट्राई करके स्टाइलिश फोटोज पा सकते हैं।

थ्रेड वर्क कुर्ता-पजामा

अर्जुन थ्रेड वर्क कुर्ता और पजामा में हैंडसम लग रहे हैं। इस तरह के सेट राखी के लिए एकदम परफेक्ट है।

थ्री लेयर कुर्ता-पजामा

रक्षाबंधन के खास मौके पर स्टाइलिश और हैंडसम दिखना चाहते हैं, तो ऐसे थ्री लेयर कुर्ता-पजामा से आइडिया लें।

कॉटन कुर्ता-पजामा

अगर आप त्योहार पर सिंपल और सोबर देखना चाहते हैं, तो इस तरह के कॉटन कुर्ता के साथ कॉन्ट्रास्ट पजामा पहनें।

चिकनकारी कुर्ता-पजामा

आजकल हर किसी को चिकनकारी आउटफिट पहनना पसंद होता है। इस तरह के कुर्ता-पजामा हर मौके के लिए बेस्ट है।

बूटी वर्क कुर्ता-पजामा

एक्टर की तरह ही बूटी वर्क कुर्ता-पजामा में रक्षाबंधन पर शानदार लगेंगे। इसके साथ चश्मा लगाकर इंस्टा परफेक्ट लगेंगे।

इन कुर्ता-पजामा को राखी पर जरूर ट्राई करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram