उल्टा चलने से शरीर को मिलते हैं ये बेमिसाल फायदे


By Farhan Khan04, Aug 2025 03:53 PMjagran.com

वॉकिंग करना

शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखने के लिए डेली रूटीन में फिजिकली एक्टिविटी शामिल करने की सलाह दी जाती है और वॉकिंग करना सबसे आसान एक्सरसाइज है।

उल्टा चलने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना उल्टा चलते हैं, तो इससे आपके शरीर को कौन-से बेमिसाल फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

घुटनों के दर्द से निजात

जिन लोगों के घुटनों में अक्सर दर्द रहता है। उन लोगों के लिए उल्टा चलना किसी अमृत से कम नहीं। इससे उनका दर्द एकदम से गायब हो जाएगा।

बैक पेन से राहत

अगर आप बैक में भयंकर पेन रहता है, तो आपको रोजाना सुबह में उल्टा चलना चाहिए। इससे पीठ की मांसपेशियों की अच्छी एक्सरसाइज होती है।

स्ट्रेस से राहत

आज की बिजी लाइफस्टाइल के चलते तनाव लेना बेहद आम हो गया है। अगर आप स्ट्रेस को कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना उल्टा चलना चाहिए।  

शरीर और दिमाग के बीच होगा बैलेंस

शरीर को लंबे समय तक निरोग रखने के लिए शरीर और दिमाग दोनों के बीच बैलेंस होना बेहद जरूरी है और इसके लिए आपको सीधा चलने की बजाय उल्टा चलना चाहिए।

होगा वेट लॉस

जो लोग वजन घटाने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज खोज रहे हैं। उन्हें एक बार उल्टा चलना चाहिए। इससे आपकी कैलोरी तेजी से बर्न होगी और कैलोरी बर्न होने से वेट लॉस हो जाएगा।  

आएगी अच्छी नींद

अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे लोगों को रोजाना सुबह और शाम उल्टा चलना चाहिए क्योंकि उल्टा चलने से दिमाग एकदम शांत हो जाता है और बढ़िया नींद आती है।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com