मानसून में दाल-चावल को कीड़े से बचाएंगे ये हैक्स


By Priyam Kumari04, Aug 2025 06:00 PMjagran.com

किचन में बढ़ा कीड़ों का खतरा?

मानसून का मौसम हर किसी को बहुत पसंद होता है, लेकिन यह अपने साथ कई परेशानियां लेकर आती है। दरअसल, बारिश के दिनों में चीजों को सेफ रखना मुश्किल हो जाता है।

चावल को कीड़े से बचाने के उपाय

इन दिनों नमी के चलते दाल-चावल में कीड़े होने लगते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कीड़ों से बचाव करने के कुछ उपाय।  

तेज पत्ते का कमाल

अगर दाल या चावल में कीड़े लग गए हैं, तो स्टोरेज कंटेनर में कुछ तेज पत्ते डाल दें। इनकी खुशबू से कीड़े दूर रहते हैं।

एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल

मानसून में अनाज को नमी से बचाने के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी वाले एयरटाइट डिब्बों का ही प्रयोग करें।

धूप में सुखाएं स्टोरेज जार

नए अनाज को स्टोर करने से पहले डिब्बों को एक-दो घंटे धूप में रख दें। इससे नमी पूरी तरह खत्म हो जाती है।

नीम की पत्तियां भी असरदार

नीम की सूखी पत्तियां दाल या चावल के डिब्बे में रखें। यह नेचुरल रिपेलेंट का काम करती हैं।

नमक का करें इस्तेमाल

थोड़ा-सा नमक डालने से दाल-चावल में कीड़े नहीं लगते। यह एक पुरानी लेकिन कारगर ट्रिक है।

कभी भी गीले हाथ न लगाएं

स्टोरेज कंटेनर में हाथ डालते समय चेक करें कि वो पूरी तरह सूखे हों, वरना नमी बढ़ेगी।

इन टिप्स की मदद से अनाज में कीड़े लगने से बच सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva