भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा ने छह जुलाई, 2019 को इतिहास रच दिया था।
श्रीलंका के विरुद्ध शतक जड़कर उन्होंने एक सत्र में सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था।
रोहित एक विश्व कप में सर्वाधिक पांच शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
इस शतक के साथ ही उन्होंने विश्व कप में सर्वाधिक छह शतक जड़ने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली थी।
महानतम पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बाद एक विश्व कप में 600 रन बनाने वाले खिलाड़ियों में रोहित शर्मा तीसरे खिलाड़ी और दूसरे भारतीय हैं।
सचिन ने 2003 सत्र में सर्वाधिक 673 रन बनाए थे। उनके बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हैडन हैं, जिनके नाम 2007 विश्व कप में 659 रन बनाने का रिकॉर्ड है।
श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा को पछाड़कर ही रोहित शर्मा ने एक सत्र में सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
2015 विश्व कप में संगकारा ने चार शतक जड़े थे। उन्होंने बांग्लादेश, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के विरुद्ध लगातार चार मैचों में ये शतक लगाए थे।
क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com