आइए पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 भारतीय बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।
क्रिकेट के गॉड सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 69 वनडे मैचों में 40 की औसत से 2526 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शानदार शतक भी जड़े।
द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ 58 वनडे मैच खेलते हुए राहुल द्रविड़ ने 36 की औसत से 1899 रन बनाए हैं।
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 64 वनडे मैचों में 1657 रन बनाए हैं। वहीं उनके नाम पाकिस्तान के खिलाफ 2 शतक भी दर्ज है।
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 53 वनडे मैचों में 35 की औसत से 1652 रन बनाए हैं। इस दौरान गांगुली ने 2 शतक भी मारे हैं।
विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी युवराज सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ 38 मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 42 की औसत से 1360 रन बनाए हैं।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ धोनी ने अब तक 35 वनडे मैच खेले हैं इस दौरान उन्होंने 55 की औसत से 1230 रन बनाए हैं।
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलें 31 वनडे मैचों में 34 की औसत से 1071 रन बनाए हैं।
क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com