एशिया कप 2023 अब समापन की ओर है। इसका फाइनल मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा।
एशिया कप के नियमों के मुताबिक शीर्ष दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में अब भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
बीते दिन यानी कल श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया, जिसमें श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।
आपको बता दें कि भारत पहले ही एशिया कप के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुका है।
अब भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
आज यानी 15 सितंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकबला 2 बजे से खेला जाएगा।
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला फाइनल मैच बेहद रोमांचक होगा, क्योंकि दोनों ही टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज फॉर्म में हैं।
वहीं श्रीलंका के लिए थोड़ी आसानी हो सकती है क्योंकि मुकाबला उनके होम ग्राउंड पर खेला जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार का एशिया कप कौन उठाता है।
क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM