हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा के नाम कई शानदार रिकॉर्ड दर्ज हैं। रोहित आए दिन कोई न कोई नया कीर्तिमान रचते रहते हैं।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने तूफानी पारी खेली। हालांकि ग्लेन मैक्सवेल ने रोहित को अपना शिकार बनाया।
रोहित शर्मा ने मात्र 56 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान रोहित ने 6 छक्के और 5 चौके लगाए।
इसी के साथ रोहित शर्मा के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 550 छक्के पूरे हो गए हैं। यह कीर्तिमान रोहित ने सिर्फ 471 पारियों में हासिल किया है।
रोहित ने ऐसा करते हुए क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। क्रिस गेल ने 544 पारियों में ऐसा कीर्तिमान रचा था।
रोहित शर्मा ने भारत में सबसे अधिक छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा ने भारत में 258 छक्के जड़े हैं।
इसी के साथ रोहित ने न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने किसी देश में 256 छक्के जडे़।
रोहित ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 17 वीं बार 5 से अधिक छक्के लगाए हैं, जो किसी भी भारतीय के लिए सर्वाधिक है।
क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com