टीम इंडिया के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड कायम है। जिन्हें तोड़ना आसान नहीं है।
हाल में टीम इंडिया ने रोहित की कप्तानी में एशिया कप 2023 में पाकिस्तान से मैच जीतकर शानदार सफलता हासिल की।
ऐसे में आज बताएंगे कि रोहित ने अपने करियर में कुल कितने शतक जड़े और कितने रन बनाए।
रोहित ने मैच की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में टेस्ट में 52, वनडे में 248, टी20 इंटरनेशनल में 148 और आईपीएल में कुल 243 मैच खेले।
इस दौरान रोहित ने टेस्ट में 3677, वनडे में 10031, टी20 इंटरनेशनल में 3853 और आईपीएल में कुल 6211 रन बनाए।
रोहित शतकों के मामले में किसी शतकवीर से कम नहीं। उन्होंने टेस्ट में 10, वनडे में 30, टी20 इंटरनेशनल में 4 शतक और आईपीएल में कुल 1 शतक जड़े।
वहीं अर्धशतक की बात करें तो रोहित ने टेस्ट में 16, वनडे में 51, टी20 इंटरनेशनल में 29 और आईपीएल में 42 अर्धशतक बनाए।
क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com