चाइनामैन गेंदबाज के नाम से मशहूर भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव अपनी बॉलिंग से बल्लेबाजों को टिकने नहीं देते।
इन दिनों चल रहे एशिया कप में कुलदीप यादव जबरदस्त गेंदबाजी से बल्लेबाजों को शिकार बना रहे हैं।
इसी के साथ कुलदीप यादव वनडे करियर में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले स्पिनर गेंदबाज बन गए हैं। चाइनामैन गेंदबाज ने यह कारनामा 88 मैचों में किया है।
ऐसा करते हुए उन्होंने पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कुंबले ने यह कीर्तिमान 106 मैचों में हासिल किया था।
कुलदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट लेकर पाकिस्तानी मिडिल ऑर्डर को धराशायी कर दिया। उसके अगले दिन श्रीलंका के खिलाफ कुलदीप ने चार विकेट चटकाए।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले वह चौथे गेंदबाज बन गए हैं। कुलदीप से आगे सकलैन मुश्ताक, राशिद खान और अजंता मेंडिस हैं।
हालांकि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने यह रिकॉर्ड 80 मैचों में अपने नाम किया था।
वहीं एशिया कप में कुलदीप के सबसे अधिक विकेट हैं। कुलदीप ने 4 मैचों में 9 विकेट लिए हैं।
स्पोर्ट्स और क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com