रवींद्र जडेजा भारत के बेहतरीन आलराउंडर खिलाड़ी हैं। बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा वह शानदार क्षेत्ररक्षक के रूप में भी जाने जाते हैं।
एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ अपनी बॉल से कल एक बार फिर से जडेजा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस मैच में जडेजा ने 2 विकेट लिए हैं।
इस मैच में रवींद्र जडेजा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में महज 33 रन खर्च किए।
इसी के साथ रवींद्र जडेजा एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनके खाते में एशिया कप में कुल 24 विकेट हैं।
इसी के साथ जडेजा ने तेज गेंदबाज इरफान पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इरफान के खाते में 12 पारियों में 22 विकेट हैं।
हालांकि 24 विकेट लेने के लिए जडेजा ने इरफान से ज्यादा मैच खेले हैं, जडेजा ने यह कीर्तिमान 18 मैचों में हासिल किया है।
हालांकि लेफ्ट आर्म स्पिनर कुलदीप यादव भी इस रेस में शामिल हैं। कुलदीप के खाते में 9 मैचों में 19 विकेट हैं।
हालांकि अगर एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाजों की बात की जाए, तो श्रीलंका के गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के खाते में सबसे अधिक 30 विकेट हैं। स्पिनर गेंदबाज ने 24 पारियों में यह कारनामा किया।
स्पोर्ट्स और क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com