वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल विस्फोटक बल्लेबाजी और मैदान पर लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं।
आईपीएल में गेल के छक्कों के दीवाने सभी हैं, इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी वह छक्के लगाने के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं।
विश्व कप के इतिहास में गेल के नाम सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। गेल के इस रिकॉर्ड के आस-पास भी कोई खिलाड़ी नहीं है।
क्रिस गेल के खाते में वनडे विश्व कप में 49 छक्के हैं, यह कीर्तिमान गेल ने 34 पारियों में हासिल किया है।
इस बल्लेबाज के खाते में विश्व कप इतिहास में कुल 37 छक्के हैं, यह कीर्तिमान 22 पारियों में हासिल किया है।
क्रिस गेल ने साल 2015 के विश्व कप में महज 6 पारियों में कुल 26 छक्के जड़े। किसी विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने का यह रिकॉर्ड भी क्रिस गेल के खाते में है।
वहीं इस सूची में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मार्गन दूसरे नंबर पर हैं, उनके खाते में 10 पारियों में 22 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।
दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जिनके खाते में 8 पारियों में 21 छक्के हैं।
स्पोर्ट्स और क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM