कुलदीप यादव अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ने से महज इतने विकेट दूर


By Farhan Khan13, Sep 2023 10:00 AMjagran.com

टीम इंडिया की जीत

भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में पीटा।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान को रिकॉर्ड 228 रन के अंतर से हराया।

भारत का स्कोर

भारत ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 2 विकेट खोकर 356 रन बनाए।

पाकिस्तान का स्कोर

जवाब में बाबर आजम के नेतृत्व वाली पाकिस्‍तानी टीम 32 ओवर में 128 रन पर ढेर हो गई।

कुलदीप यादव

इसी बीच टीम इंडिया में चाइनामैन के नाम से मशहूर कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट चटकाएं।

अनिल कुंबले

अगर वह इसी लय में चलते रहें तो वे जल्द ही टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल हो सकते हैं।

150 विकेट

कुंबले के नाम वनडे में 106 मैचों में 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड कायम है। वहीं यादव ने 87 वनडे में कुल 146 विकेट लिए हैं।

महज 5 विकेट दूर

कुलदीप कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ने में महज 5 विकेट दूर है। वहीं शमी 80 मैचों में 150 विकेट लेकर कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com