भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में पीटा।
रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान को रिकॉर्ड 228 रन के अंतर से हराया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 2 विकेट खोकर 356 रन बनाए।
जवाब में बाबर आजम के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी टीम 32 ओवर में 128 रन पर ढेर हो गई।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि टीम इंडिया के वो कौन से प्लेयर रहें, जिनकी बदौलत टीम ने पाकिस्तान को धूल चटाई।
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने केवल 94 गेंदों में 9 चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 122 रन बनाए।
करीब छह महीने बाद भारतीय टीम में लौटे केएल राहुल ने 106 गेंदों में 12 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 111 रन बनाए।
चाइनामैन कुलदीप यादव ने महज 8 ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट झटके। उन्होंने 35 साल बाद यह कारनामा दोहराया।
शुभमन गिल ने 52 गेंदों में 10 चौके की मदद से 58 रन बनाए। वहीं कप्तान रोहित शर्मा 49 गेंदों में छह चौके और चार छक्के की मदद से 56 रन बनाए।