आईपीएल का 18वां सीजन शुरू हो चुका है। शुक्रवार को आईपीएल का 72वां मैच खेला गया। यह मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच हुआ।
आईपीएल के इस मैच में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की। टीम ने 05 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। वहीं, गुजरात टाइटंस ने 06 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए।
आज हम आपको हिटमैन उर्फ रोहित शर्मा के एक ऐसे अनोखे रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे, जो उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया। आइए इस रिकॉर्ड के बारे में जानें।
रोहित ने इस मैच में एक अनोखा तिहरा शतक जमाया। इसी के साथ रोहित ने आईपीएल में अपने 7000 रन पूरे कर लिए हैं। यह रिकॉर्ड अपने आप में ऐतिहासिक है।
7000 रन बनाने के साथ ही रोहित ने अपने 300 छक्के भी पूरे किए। ऐसे में अब वह आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए है।
रोहित के आईपीएल करियर की बात करें, तो अब तक उन्होंने कुल 271 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 266 पारियों में कुल 7038 रन बनाए।
आईपीएल में अगर हम रोहित के शतक और अर्धशतक की बात करें, तो उन्होंने 3 शतक और 47 अर्धशतक भी बनाए। वहीं, रोहित ने 639 चौके भी जड़ें।
जानकारी के लिए बता दें, आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला 3 जून को मुंबई और आरसीबी के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
हिटमैन ने गुजरात के खिलाफ अपने 7000 रन पूरे किए। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com