टीम इंडिया के कप्तान और भारत के धुरंधर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अभी तक कुल 235 मैच खेले हैं।
इन मैचों के दौरान रोहित ने 48.73 की औसत से कुल 9454 रन बनाए।
यदि रोहित श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 124 रन बनाते हैं तो वह वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में एबी डी विलियर्स से आगे निकल जाएंगे।
एबी डी विलियर्स के नाम इस फॉर्मेट में 9577 रन बनाए हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि रोहित ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टी20, वनडे और टेस्ट में कुल कितने शतक जड़े।
रोहित शर्मा ने टेस्ट में कुल 46 मैच खेलें, जिसमें उन्होंने 47.2 की औसत से 3257 रन बनाते हुए 9 शतक और 1 दोहरा शतक जड़ा।
रोहित शर्मा ने वनडे में कुल 241 मैच खेलते हुए 48.91 की औसत से 9782 रन बनाए। वहीं इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 3 अर्धशतक बनाए।
रोहित ने टी20 इंटरनेशनल में 148 मैच खेले। इस दौरान रोहित ने 30.82 की औसत से 3853 रन बनाए। रोहित के नाम टी20 में 4 शतक बनाने का रिकॉर्ड है।
आईपीएल में रोहित ने कुल 5879 रन बनाते हुए 1 शतक और 40 अर्धशतक जड़े।