वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज


By Farhan Khan14, Feb 2023 12:18 PMjagran.com

शाहिद अफरीदी

वनडे इंटरनेशनल में अगर सबसे ज्यादा सिक्स लगाने की बात हो तो इस मामले में पहले नंबर पर शाहिद अफरीदी है।

क्रिस गेल

अफरीदी ने अपने करियर के 398 मैचों में 351 छक्के लगाए। वहीं वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में 300 से ज्यादा छक्के लगाये हैं।

100 से ज्यादा छक्के

भारत की तरफ से अभी तक आठ बल्लेबाजों ने वनडे में 100 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। आइए जानते हैं।

युवराज सिंह

युवराज सिंह ने अपने वनडे करियर में 304 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 14 शतक और 52 अर्धशतकों की मदद से 8701 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने 155 छक्के लगाए।

सौरव गांगुली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपने वनडे करियर में 311 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 22 शतक और 72 अर्धशतक की मदद से 11363 रन बनाये। इस दौरान गांगुली ने 190 छक्के भी लगाए।

सचिन तेंदुलकर

भारतीय टीम के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में 463 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 49 शतक और 96 अर्धशतक की मदद से 18426 रन बनाये, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। इस दौरान सचिन ने 195 छक्के लगाए।

महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के पूर्व विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में 350 वनडे खेले, जिसमें उन्होंने 10 शतक और 73 अर्धशतकों की मदद से 10773 रन बनाये हैं। इस दौरान धोनी ने 229 छक्के लगाए।

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम वनडे में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। रोहित ने भारत के लिए अभी तक 227 मैच खेले हैं।

प्रदर्शन

इस दौरान रोहित ने 29 शतक और 43 अर्धशतक की मदद से 9205 रन बनाये हैं, वहीं 244 छक्के लगाए हैं।