स्मृति मंधाना समेत ये खिलाड़ी बिके सबसे महंगे, जानिए लिस्ट


By Farhan Khan14, Feb 2023 12:07 PMjagran.com

महिला प्रीमियर लीग

महिला प्रीमियर लीग के लिए आयोजित ऑक्शन मुंबई के जियो वर्ल्‍ड कंवेंशन सेंटर में पूरा हुआ।

448 खिलाड़ी

ऑक्शन में कुल 448 खिलाड़ियों को शामिल किया था, जिनमें से 87 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने खरीदा।

स्मृति मंधाना

भारत की स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। उन्हें आरसीबी ने 3.40 करोड़ में खरीदा।

ऐश्ली गार्डनर

मंहगे खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऐश्ली गार्डनर रहीं। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

नताली साइवर

लिस्ट में तीसरे नंबर पर नताली साइवर हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ में खरीदा।

दीप्ति शर्मा

चौथे नंबर पर भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा हैं। दीप्ति को यूपी वॉरियर्स ने 2.60 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।

जेमिमा रॉड्रिग्स

पांचवें नंबर पर जेमिमा रॉड्रिग्स रहीं। उन्हें 2.20 करोड़ में दिल्ली कैपिट्ल्स ने स्क्वॉड में शामिल किया।

नहीं खरीदा

इस ऑक्शन में ऐसी भी खिलाड़ी रहे, जिन्हें नहीं खरीदा गया।

सूजी बेट्स

लिस्ट में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स रही, जिनको कोई खरीदार नहीं मिला।