T20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 8 भारतीय बल्लेबाज


By Abhishek Pandey13, Feb 2023 06:49 PMjagran.com

टी 20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड

भारतीय बल्लेबाजों के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। हम आपको टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

विराट कोहली

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 115 मुकाबलों में 52.73 की औसत से 4008 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा 148 मुकाबलों में 4 शतक जड़कर 3853 रन बनाए हैं।

केएल राहुल

भारत के लिए टी 20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने में तीसरे नंबर पर केएल राहुल हैं। केएल राहुल ने 72 मुकाबले खेलकर 37.75 के औसत से 2265 रन बनाए हैं।

शिखर धवन

शिखर धवन ने 68 मुकाबलों में 27.92 के औसत से 1759 रन बनाए हैं। टी 20 इंटरनेशनल में शिखर धवन का सर्वाधिक स्कोर 92 है।

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव 48 मुकाबलों में 3 शतक जड़कर 1675 रन बनाए हैं। जिसमें सूर्यकुमार का औसत रनरेट 46.52 रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी

भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने 98 मुकाबलों में 37.60 के औसत से 1617 रन बनाए हैं।

सुरेश रैना

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने 78 मुकाबलें खेलकर भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 1605 रन बनाए हैं।

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने 87 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 25.42 के औसत रन रेट से 1271 रन बनाए हैं।