वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाले टॉप 8 भारतीय बल्लेबाज


By Abhishek Pandey13, Feb 2023 05:42 PMjagran.com

वनडे में सर्वाधिक शतक

वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों की बात करें तो कई भारतीय खिलाड़ियों ने शतक जड़े हैं। हम आपको सर्वाधिक शतक जड़ने वाले टॉप 8 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं।

सचिन तेंदुलकर

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों में 49 बार शतक जड़ा है। वनडे में उनका बेस्ट स्कोर 200 नाबाद है।

विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 271 मुकाबले खेलकर 49 शतक जड़े हैं। जिसमें उनका रनरेट 57.69 रहा है।

रोहित शर्मा

भारत की ओर से वनडे मुकाबलों सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर आते हैं। रोहित ने 30 शतक जड़े हैं।

सौरभ गांगुली

सौरभ गांगुली ने 311 मुकाबले खेलकर वनडे इंटरनेशनल में 22 शतक जड़े हैं। जिसमें उनका औसत रनरेट 41.02 का है।

शिखर धवन

शिखर धवन ने 167 इंटरनेशनल वनडे मुकाबले खेलकर 17 शतक जड़ें हैं। जिसमें शिखर का औसत रनरेट 44.11 का रहा है।

वीरेंद्र सहवाग

पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 251 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनका औसत रनरेट 35.05 का है। सहवाग ने वनडे में 15 शतक जड़े हैं।

युवराज सिंह

सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह ने वनडे मुकाबलों में 14 शतक जड़े हैं। जिसमें उनका रनरेट 36.55 का है।

राहुल द्रविड़

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने 344 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेलकर 10889 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 12 शतक जड़े हैं।