रोहित ने रचा इतिहास, एबी डिविलियर्स हुए पीछे


By Farhan Khan17, May 2023 04:36 PMjagran.com

आईपीएल 2023

आईपीएल 2023 सीजन तेजी के साथ फाइनल की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में आईपीएल के 16वें सीजन का रोमांच चरम पर है।

57वां मुकाबला

शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल का 57 वां मुकाबला खेला गया।

मुंबई इंडियंस

मैच में मुंबई ने जीत दर्ज करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए जबकि गुजरात 8 विकेट के नुकसान पर केवल 191 रन ही बना सकी।

रोहित शर्मा

वहीं इसी दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक नया रिकॉर्ड कायम किया।

200 छक्के

अपनी पारी के दौरान रोहित ने मुंबई के लिए 200 छक्के जड़ने की उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

किरोन पोलार्ड

किरोन पोलार्ड के बाद वो इस टीम के लिए आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।

223 छक्के

किरोन ने मुंबई के लिए इस लीग में 189 मैचों में 223 छक्के लगाए थे। रोहित ने 194 मैचों में 200 छक्कों के आंकड़े को छुआ।

एबी डिविलियर्स

इस मामले में रोहित ने 360 डिग्री बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, उन्होंने कुल 251 छक्के जड़े थे।

252 छक्के

इस लीग में रोहित के नाम अब कुल 252 छक्के हो गए हैं। क्रिकेट से जुड़ी तमाम खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com